बस्ती, अप्रैल 3 -- भानपुर। तहसीलबार एसोसिएशन भानपुर के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को विभिन्न पदों पर 19 अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी मार्कण्डेय मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, उप सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष तथा पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों पर एक-एक अधिवक्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य बनने के 10 अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...