मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विस चुनाव को लेकर जिले में बनाए गए वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्त दस शिक्षकों को कोषांग से बुधवार को विरमित कर दिया गया। इससे संबंधित एक आदेश डीटीओ सह वाहन कोषांग के नोडल अधिकारी कुमार सत्येन्द्र यादव ने जारी किया। इसके अनुसार सभी दस शिक्षक पांच प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्त थे। इसके लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पिछले साल 7 अक्टूबर को आदेश दिया था। तब से ये सभी शिक्षक कोषांग से संबंधित कार्यों को निपटाने में लगे हुए थे। अब इनका काम समाप्त हो चुका है। साथ ही कोषांग को भी भंग कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...