प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन तहसील इकाई पट्टी के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की बैठक सोमवार को अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में तहसील सभागार में हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों का निर्वाचन कराने के लिए सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी का गठन किया गया। एल्डर कमेटी में अधिवक्ता अच्छेलाल ओझा, कमलेश शुक्ल, हर्ष नारायण सिंह, शीतला सिंह, अजीत प्रताप सिंह, जेपी गुप्ता शामिल किए गए। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि अब एल्डर कमेटी के पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी कराएंगे। संचालन महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया। बैठक में महेश श्रीवास्तव, शिवशंकर सिंह, श्रीराम वर्मा, मनीष तिवारी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.