मोतिहारी, मार्च 6 -- ​रक्सौल,एक संवाददाता। ​नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव 2026के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा एक बार फिर पूरी तरह खुल गई है। मतदान के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से बंद अंतरराष्ट्रीय सीमा (बॉर्डर) के खुलते ही दोनों देशों के बीच आवाजाही सामान्य हो गई, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है।​ थमी हुई जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार:​5 मार्च को हुए मतदान के कारण सीमा सील होने से हजारों लोग प्रभावित थे। बॉर्डर खुलने के साथ ही रक्सौल और वीरगंज के बीच फंसे हुए पर्यटक, रिश्तेदार और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। आवाजाही सुचारु होते ही व्यापारिक गतिविधियों ने भी गति पकड़ ली है। वीरगंज कस्टम से होने वाला आयात-निर्यात फिर से शुरू हो गया है। नेपाली ग्राहकों के आवक से रक...