एटा, मई 5 -- मंगलवार को भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के पदाधिकारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के मनमाने बिलिंग सिस्टम और अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल कुमार सोलंकी ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में जो आदेश दिया है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदला जाएगा, यह नियम चुनाव के बाद दोबारा लागू न किया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने पर जो 2800 रुपये चार्ज लिया जा रहा है, उसे पूरी तरह समाप्त किया जाए। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उनके यहां वापस पुराने मीटर लगाए जाएं और किसी भी उपभोक्ता के यहां जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाया जाए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर बना 'झटका मीटर', अब रोक से मिली राहत की सांस ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से न...