नई दिल्ली, मई 7 -- चुनाव आयोग के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान 1445 करोड़ रुपये की नगदी, शराब और उपहार की वस्तुएं जब्त हुई हैं। ये राशि 2021 में हुई जब्ती की तुलना में 40 फीसदी अधिक है। तमिलनाडु में नगदी जबकि पश्चिम बंगाल में शराब सबसे अधिक जब्त हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2021 के चुनावों की तुलना में पश्चिम बंगाल में जब्ती में 68.92 फीसदी जबकि तमिलनाडु में 48.40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से कुल 155 करोड़ रुपये की जब्त हुई है। वहीं 183.33 करोड़ रुपये की लागत की 70 लाख लीटर शराब जब्त की गई। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में साड़ी, कपड़ा, प्रेशर कुकर और टेलीविजन भी जब्त किया गया। चेकिंग के दौरानचार राज्यों से 3338 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.