नवादा, फरवरी 28 -- रजौली, निज संवाददाता रजौली विधानसभा में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इस लोकतांत्रिक उत्सव में अपनी सेवाएं देने वाले वाहन मालिकों और चालकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। चुनाव के दौरान अंचल कार्यालय द्वारा जिन निजी वाहनों को जब्त कर सरकारी कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था, उनके मालिकों को अभी तक नियत राशि का भुगतान नहीं किया गया है। प्रशासन की इस उदासीनता के कारण अब वाहन मालिकों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। विदित हो कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर निजी बस, बोलेरो, स्कॉर्पियो और अन्य छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया था। उस वक्त वाहन मालिकों को जल्द भुगतान का भरोसा दिलाकर वाहनों को अंचल का...