पटना, मार्च 30 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि जदयू और भाजपा ने एक बार फिर पलटी मारी। चुनावों के वक्त 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा करने वाली सरकार के महज चार माह हुए हैं, सरकार का खजाना एकदम खाली है और जो बचा-खुचा है उसे भ्रष्ट अधिकारी स्वयं समेट लेंगे। सोमवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार में शाम से रात 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले छह घंटे बिजली बिल 8.10 रुपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के नौ बजे तक यानी 10 घंटे तक 7.10 रुपये और फिर शेष आठ घंटे 5.94 प्रति यूनिट शुल्क आपकी जेब से वसूलेंगे। 10 हजारिया के फेर में फौरी तौर पर खुश होकर वोट गिरवी रखने वालों को यह सरकार अभी इससे भी बुरे दिन दिखाएगी।तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग की अनैतिकता, धूर्तता और निर्जल्लता के सानिध्य में मशीनी तंत्र के म...