चुनाव की तैयारी करने वाला सिपाही दोषी करार, होगा बर्खास्त
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डॉयल-112 में तैनात रहे सिपाही श्याम सुंदर चौहान के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। एसपी क्राइम की जांच में सिपाही को दोषी पाया गया है। अब उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने दोषी सिपाही के बर्खास्ती की फाइल की जांच एसपी ट्रैफिक को सौंपी है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट शासन में भेज दी जाएगी।
शिकायत के कारण दरअसल, श्याम सुंदर पर लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के साथ राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के आरोप थे। वह संतकबीर नगर की धनघटा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। सपा के कार्यक्रमों में मंच साझा करने और सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थन में पोस्ट करने की तस्वीरें व वीडियो भी सामने आए थे। मामले में पुलिस विभाग ने पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.