नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही सियासी सरगर्मी बहुत बढ़ गई है। अपने देश में फिलहाल जैसी राजनीतिक स्थिति है, उसमें ये पांचों क्षेत्र चुनावी रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनमें से दो जगह - असम राज्य और पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश में भाजपा सरकार में है, जबकि अन्य तीन राज्यों - तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा की विरोधी सरकारें हैं। खास यह है कि असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही मतदान है, मतलब इन राज्यों में अब ज्यादा समय नहीं है। हालांकि, इन सभी जगहों पर चुनावी बिगुल बीते एक महीने से बज रहा है, अत: यह कहना सही नहीं होगा कि दलों को चुनाव प्रचार का समय नहीं मिला। हां, पहले के दौर में प्रचार के लिए कुछ ज्यादा समय मिलता था, अब उतना...