रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान टीम। शहर की सरकार गठन को लेकर नगर परिषद रामगढ़ में सोमवार को जमकर वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। कतारबद्ध होकर मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। ठंड और सुबह की हल्की धुंध के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मतदाता अपने-अपने वार्ड के मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचते नजर आए और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में अध्यक्ष समेत कुल 32 वार्ड पार्षद पद पर मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर 9 और पार्षद पद पर 216 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर थे। शहर के कई प्रमुख वार्डों में सुबह से ही मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वार्ड संख्या 1, 4, 7, 8, 12, 18, 25 और 29 में शुरुआती घंटों में ही लंबी कतारें लग गईं। कई मतदान केंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.