रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को मतगणना के लिए रामगढ़ कॉलेज पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मतगणना केंद्र पर बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा। मतगणना केंद्र के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई। मुख्य प्रवेश द्वार पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। मतगणना कर्मियों, पदाधिकारियों, अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं को केवल अधिकृत फोटोयुक्त पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मतगणना के दौरान पूरा कॉलेज परिसर तंबाकू मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.