मुरादाबाद, जुलाई 14 -- सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों पर अब चुनाव का खुमार चढ़ने जा रहा है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव की दुंदुभि बज गई है। मंगलवार को संघ की जिला इकाई की बैठक में बताया गया कि संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से सभी जिला शाखाओं के चुनाव 10 अगस्त तक पूरे कर लेने के निर्देश जारी किए हैं। डॉ.अवनीश कुमार सिंह चुनाव अधिकारी और डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर नामित किए गए। अध्यक्षता मुरादाबाद इकाई के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार तोमर ने की व संचालन सचिव डॉ.राजीव कुमार शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...