गोंडा, मार्च 30 -- गोण्डा। जिले के दो सफाईकर्मियों को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि 27 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस में कार्य के लिए दोनों कर्मचारियों को बुलाया गया था। इसमें गणेश कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे, जबकि बजरंगी प्रसाद उपस्थित होकर बिना सूचना दिए चले गए। उन्होंने कहा कि यह आचरण कर्मचारी अनुशासन के विपरीत है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखते हुए नियमानुसार भत्ते दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...