चुनाव कार्य में लगे कर्मियों-पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कल
पटना, जुलाई 7 -- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावकर्मियों और पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्य गुरुवार को होगा। यह प्रशिक्षण समाहरणालय भवन स्थित सभागार में होगा। डीएम के आदेश पर सभी प्रमुख कोषांगों में शामिल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। प्रमुख प्रशिक्षकों में राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अनिल कुमार पटेल और मानव सौरभ शामिल हैं। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों-कर्मियों को प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.