चुनाव कार्य के लिए पदाधिकारियों-कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
पटना, जुलाई 14 -- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पटना समाहरणालय में मंगलवार से अधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। पहले दिन मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम-वीवीपैट के संचालन और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों का यह प्रशिक्षण बुधवार 15 जुलाई तक चलेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुन्दन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर आगे चलकर मतदान दल के कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। मतदान दल के कर्मियों पी1, पी2, पी3 एवं पीठासीन पदाधिकारी का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16, 17 और 18 जुलाई को पटना हाई स्कूल, गर्दनीबाग में आयोजित होगा। इन कर्मियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 23 और 24 जुलाई को इसी स्थान पर रखा गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप 29 जुलाई को समाहरणालय में ईवीएम संग्रहण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.