संभल, मार्च 6 -- चुनाव संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। लापरवाही पर एसडीएम सदर का दायित्व देख रहे रामानुज को डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय और डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र को एसडीएम न्यायिक का पदभार दिया गया है। इसके साथ ही विकास चंद्र को असमोली ईआरओ (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) का अतिरिक्त कार्य भी सौंपा गया है। अब तक असमोली ईआरओ का कार्य निधि पटेल देख रही थी। एसडीएम सदर होने के कारण वह अब संभल ईआरओ का दायित्व देखेंगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि चुनाव संबंधी कार्यों में ढिलाई बरतने पर यह कार्रवाई की गई है और सभी अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.