रांची, फरवरी 12 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष और 13 वार्ड पार्षदों के लिए 23 फरवरी को होनेवाले चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राजेश उरांव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कुम्हारटोली, ब्लॉक रोड में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर, प्रभारी मनोज वाजपेयी, सह प्रभारी परमा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, भाजपा जिला युवा मोर्चा के विवेक आनंद जायसवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनय मुंडा और आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा मौजूद थे। राजेश उरांव ने कहा कि शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग और सुगम यातायात सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सबका साथ, नगर का विकास का नारा देते हुए टॉर्च छाप पर वोट देने की अपील की। वहीं, अध्यक्ष पद के एक अन्य उम्मीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.