चुनाव आयोग में पारदर्शिता की मांग सही
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 30 सितंबर को हुई 'इंडिया' ब्लॉक की आठवीं बैठक के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी एसआईआर को लेकर अपने आंदोलन का खाका सामने रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और 6 अक्तूबर को विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयोग के घेराव की घोषणा की। खबरों के मुताबिक, बैठक में 19 विपक्षी दल शामिल हुए। विपक्ष ने 2 से 8 अक्तूबर तक जिला स्तर पर मार्च, अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात, पांच बड़ी रैलियां और 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली सहित कई कार्यक्रम तय किए हैं। बैठक का केंद्र एसआईआर, मतदाता सूची से छेड़छाड़, ईवीएम-वीवीपैट और चुनाव आयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.