लखनऊ, सितम्बर 23 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दो चुनाव आयुक्तों द्वारा इस बात का खुलासा किया गया है कि पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 आपत्तियां लिखित रूप से दर्ज कराया गया। राय ने कहा कि कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बहुत पहले से ही सिस्टम पर सरकार द्वारा कब्जा करने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- 'जनता ने नकारा तो चुनाव आयोग को बना रहे निशाना', BJP का विपक्ष पर तीखा वारभाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र की हत्या किए जाने का जो आरोप लगाया जाता रहा है, उसकी एक बार फिर पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र एवं संवैधानिक संस्था है, किन्तु जिस प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त ...