लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। जिसकी नींव भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर टिकी है। चुनाव आयोग पर अविश्वास जताना, दरअसल देश की जनता के जनादेश पर सवाल उठाना है। उन्होंने बताया कि 2024 के आम चुनाव में 96.88 करोड़ से अधिक मतदाता, 10.52 लाख से अधिक मतदान केंद्र और 64 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को फिर साबित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...