नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को पत्र लिखा है। इसमें आयोग ने राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे बीएलओ और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह पत्र कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं को अज्ञात लोगों द्वारा धमकाए जाने की घटनाओं के बाद लिखा गया है। निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने पत्र में लिखा कि विभिन्न स्रोतों से भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आया है कि बूथ लेवल अधिकारियों और अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की जान को स्पष्ट खतरा है। इससे उन्हें एसआईआर के संचालन के प्रति अपने वैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में बाधा आ सकती है। पत्र में यह भी कहा गया है कि आयोग एसआईआर कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों और अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.