चुनाव आयोग को कफन भेंटकर लोहिया वाहिनी ने विरोध जताया
बहराइच, सितम्बर 29 -- बहराइच, संवाददाता। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग को कफन भेंट कर अपना विरोध जताया। पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी को सौंपा। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चुनाव प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है। लोहिया वाहिनी ने जिले में बाढ़ और आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.