नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दोनों गुटों को पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी के नाम और 'जोड़ा फूल' चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोकने के निर्वाचन आयोग के अंतरिम आदेश को गुरुवार को ममता बनर्जी नीत खेमे ने जहां "कानून के खिलाफ" बताया, वहीं बागी गुट ने इस फैसले का स्वागत किया। नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए ईवीएम से ममता का हाथ से बनाया हुआ तृणमूल कांग्रेस का 'जोड़ा फूल' चुनाव चिह्न अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने पार्टी दोनों गुटों में से किसी को भी इस चिह्न या तृणमूल कांग्रेस नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है।ममता गुट ने जताई चिंता ममता के वफादार नेताओं में शुमार तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उनका खेमा इस आदेश ...