मथुरा, सितम्बर 29 -- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली एवं विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गये सवाल और आरोप पर भाजपा चुनाव आयोग के पक्ष में उतरी है। भापा ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है। अब वह सही काम कर रहे चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रही है। सोमवार को गोवर्धन चौराहा स्थित केएम रेजिडेंसी स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राजनीतिक आरोपों से अधिक महत्वपूर्ण आधिकारिक तथ्य हैं, जनता को पूरे विषय की वास्तविक जानकारी मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- चुनावी हार छिपाने को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही कांग्रेस : कमल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने...