बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन से जुड़े सभी निर्वाची पदाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि आयोग द्वारा संशोधित अनुलग्नक-1 के अनुसार महापौर, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों से कर भुगतान तथा दो से अधिक संतान से संबंधित स्वघोषणा पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर दिया है, उनसे भी संशोधित प्रारूप में स्वघोषणा पत्र लेना सुनिश्चित किया जाए। इस...