चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला छीनने को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की
मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) व मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर और महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां से वोट चोर गद्दी छोड़ और इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार हाय-हाय के नारे लगाते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार धक्का-मुक्की और छीना-झपटी हुई। पुलिस ने कई पुतले कब्जे में ले लिए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंत में ज्ञानेश कुमार के चित्र वाले पोस्टर आग के हवाले कर दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस से छीना-झपटी के बीच कांग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.