मुंगेर, सितम्बर 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। राजीव गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च शहीद स्मारक, किला गेट तक पहुंचा। मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस...