चुनाव आयोग के कामकाज में न पारदर्शिता, न ही जवाबदेही; जमकर बरसे ध्रुव राठी
बेंगलुरु, अक्टूबर 8 -- यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के कामकाज में न तो कोई पारदर्शिता है और न ही जवाबदेही। राठी ने नागरिक संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एसआईआर के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया हूं।'' प्रदर्शन में शामिल अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने भी एसआईआर की प्रक्रिया रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह केवल मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों की गरिमा और अधिकारों पर हमला है। राज ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.