चुनाव आयोग के अधिकारियों, गृह मंत्री का हो इस्तीफा : डिंपल
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव ने मतदाता सूची में धांधली, चुनाव आयोग की भूमिका और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार समेत चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को भेागांव के आलीपुर खेड़ा में आयोजित पीडीए जनसभा को उन्होंने संबोधित किया और पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि समाजवादी पार्टी शुरुआत से ही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाती रही है। डिंपल यादव ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में इलेक्शन कमीशन के नोटिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 3000 वोटरों के हलफनामे सौंपे थे, लेकिन आयोग ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त, संबंधित अधिकारी, आयोग का आईटी सेल और चीफ सेक्रेटरी जिम्मेदार हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा होनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त को दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.