नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- चुनाव आयोग पर वोटों को अवैध तौर पर डिलीट किए जाने और जोड़े जाने के आरोप राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर लगाए। उन्होंने कर्नाटक की आलंद सीट और महाराष्ट्र की राजुरा असेंबली का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आलंद में 6000 से ज्यादा वोटों को काट दिया गया। इसके अलावा राजुरा में 6800 से ज्यादा वोटों को अवैध तौर पर जोड़ दिया गया। राहुल गांधी ने अपने आरोपों का जवाब देने के लिए चुनाव आयोग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। यही नहीं उन्होंने दावा किया कि अब चुनाव आयोग से भी उन्हें मदद मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। पहले ऐसा नहीं हो रहा था, लेकिन अब खबरें आ रही हैं। यह सिलसिला अब रुकेगा नहीं। इसलिए क्योंकि हिन्दुस्तान की जनता यह स्वीकार नहीं करेगी। एक बार हिन्दुस्तान की जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.