चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं व मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में प्रदर्शन
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- सोमवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मंझनपुर चौराहा पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के सहयोगियों ने खुद कई बार शिकायत की कि ज्ञानेश कुमार अपने मन का कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार चुनाव आयोग में धांधली के बारे में जनता को चेताया लेकिन ज्ञानेश कुमार ने वही किया जो भाजपा ने चाहा। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन चुनाव आयोग के वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.