लखनऊ, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और विधान परिषद चुनाव रिजल्ट को पारदर्शी बनाएं।उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए कहा है कि यूपी एमएलसी मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। मतों को धीरे धीरे गिनवाया जा रहा है, चुनाव आयोग के द्वारा हर राउंड का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है। ना ही राजनीतिक दलों को और न ही मीडिया को कोई सूचना साझा की जा रही है। चुनाव आयोग लोकतंत्र का मजाक न बनाए। सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- 'राम ने शर्मा को मारा', मतदाता पर्ची में गड़बड़ियों पर यूपी के CEO ने मांगी माफी, किया एक वादा सभी कार्यकर्ता जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक मुस्तैद र...