रामगढ़, सितम्बर 26 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। भाकपा-माले बरकाकाना एरिया कमेटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर घुटुवा सेकेंड गेट के समीप प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने और चुनाव आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति...