रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के गलत व्यवहार तथा उन्हें हिरासत में लिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने रविवार को रांची में प्रदर्शन किया। आइसा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग की। आइसा के रांची जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रही महिला पत्रकारों से बदसलूकी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस निष्पक्ष आवाज को दबाने और दोषी अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर भड़के अभिजीत दीपके, दिल्ली पुलिस को कह दिया कायर ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर सुहानी मे...