नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- चुनाव आयोग के भीतर आंतरिक मतभेद की खबरों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन के बाद अब इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक आरटीआई से सामने आई जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने वरिष्ठ डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग के कथित दुर्व्यवहार को लेकर कैबिनेट सचिव को जो चिट्ठियां लिखी थीं, कैबिनेट सचिवालय ने उसे CEC ज्ञानेश कुमार के कार्यालय को ही भेज दिया। यह भी सामने आया है कि कैबिनेट सचिवालय ने इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली फाइलों के नोट से यह खुलासा हुआ है कि कैबिनेट सचिवालय ने इन लेटर्स पर CEC की राय मांगने का प्रस्ताव दिया था। RTI कार्यकर्ता कमोडोर लोकेश बत्रा (रि.) द्वारा दायर RTI के जवाब में मिले दस्ताव...