मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में बुधवार को बरी कर दिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव-2010 के दौरान 29 सितंबर को उनके विरुद्ध नगर थाना में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर सहायक श्रमायुक्त सह आचार संहिता कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी आदित्य राजहंस ने दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद उनके विरुद्ध पुलिस ने 18 अक्टूबर 2010 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मामले के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष कोर्ट में उनके विरुद्ध साक्ष्यों को पेश नहीं किया जा सका। साक्ष्य के अभाव में विशेष कोर्ट (एमपी/एमएलए मामले) के न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार तिवारी ने उन्हें बरी कर दिया। आचार संहिता कोषांग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.