सीतामढ़ी, मई 4 -- सुरसंड। पश्चिम बंगाल, असम व पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत से उत्साहित सुरसंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की तथा मिठाइयां बांटकर जीत का उत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद राय उर्फ मोहन राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महंथ अशोक कुमार दास, सुरेश कुमार मिश्र, रामस्वार्थ झा, रामलाल साह, सुनील कुमार चौधरी, भाजयूमो अध्यक्ष अभय चौबे, महामंत्री पच्चू मुखिया, आशीष पाठक, अशोक मंडल, माधवेन्द्र कुमार ललेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास की जीत बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई व शुभकामनाएं दी।भाजपा यह भी पढ़ें- विस चुनावों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने से कार्यकर्ता खुश की...