रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को शहर और आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल पूरी तरह चरम पर नजर आया। सुबह से ही गलियों, चौक-चौराहों और बाजारों में मतदाताओं के बीच उत्सुकता और चर्चा का दौर चलता रहा। हर कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी की स्थिति और संभावनाओं को लेकर जानकारी जुटाने में व्यस्त दिखा। मतदाता न सिर्फ आमने-सामने बातचीत कर रहे थे, बल्कि मोबाइल फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क में बने रहे। समर्थकों के बीच यह जानने की होड़ लगी रही कि किस वार्ड में कौन प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है और किसकी पकड़ कमजोर पड़ रही है। इस दौरान चाय की दुकानों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चुनावी चर्चाओं ने पूरे वातावरण को जीवंत बनाए रखा। इधर, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी सुबह से हलचल देखी गई। आजसू पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.