चुनावों में फ्री-बीज की घोषणा राजनीति के लिए कैंसर
वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रमंच 'रिपब्लिका' ने गुरुवार को 'चुनावी नतीजों का विश्लेषण-2026' विषय पर खुली परिचर्चा की। इसमें बीए-एमए के छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण किया। परिचर्चा में करण त्रिपाठी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर विचार रखा। छात्र अमीनल हक ने असम पर वक्तव्य दिया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत वर्मा ने कहा कि चुनावों में पार्टियों की फ्री-बीज की घोषणा कैंसर के समान है। अंकित राज, आदित्य मील, प्रतीक राणा, आनंद पटेल, ऋतिक यादव, अमित यादव, जय प्रकाश यादव, जाबा चक्रवर्ती, आदित्य शर्मा, आशीष राय, रिया गंगवार, गौरव सिंह, अमन सिंह सहित 30 छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- युवा संसद में दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.