भागलपुर, सितम्बर 27 -- भागलपुर। आगामी बिहार विधान सभा को लेकर दर्जनों नेता टिकट की होड़ में लगे हुए हैं। और इसको लेकर पूरा शहर चुनावी प्रचार प्रसार और चेहरा चमकाने के लिए जगह जगह होर्डिंग-बैनर से पटा हुआ है। इसको लेकर नगर निगम की होर्डिंग शाखा की ओर से बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। नगर निगम की ओर से तिलकामांझी चौक से लेकर स्टेशन तक बिना अनुमति के लगाए गए ऐसे दर्जनों होर्डिंग और बैनर को हटाया गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की फाइन की कार्रवाई नहीं की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.