औरैया, सितम्बर 28 -- जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के बाद कांग्रेस जनादेश का सम्मान करने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक हथियार बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने से उसकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विपक्ष को तथ्यहीन आरोपों के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अपनी राजनीतिक कमजोरियों पर आत्ममंथन करे कांग्रेस : जिप...