प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। जिसके मद्देनजर पूरे प्रदेश के साथ ही प्रयागराज में भी विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर से जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुल, पुलिया और भवन-निर्माण जैसे कुल 120 कार्यों का प्रस्ताव करने का निर्देश जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को तीन दिन पहले शासन की ओर से पत्र भेजा गया था। जिसमें विभाग के निर्माण खंड एक, तीन, चार व प्रांतीय खंड से 30-30 विकास के कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। शासन का निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारी प्रस्तावों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। सूची में जिले के बारह विधानसभा क्षेत्रों में नए वित्तीय वर्ष में कौन-कौन से कार्य कराने है, उन्हें क्रमवार प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.