चुनावी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल
औरैया, मई 12 -- कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में चुनावी बातचीत को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने की गई। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव निवासी सर्वेश पंडित और प्रमोद ठाकुर के बीच चुनाव को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर सोमवार शाम कुछ लोग पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह गांव में रिश्तेदारी के आधार पर घर बनाकर रह रहा है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.