इटावा औरैया, मार्च 22 -- ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने डीजीपी को भेजे पत्र में चुनावी वर्ष में ग्राम प्रधानों की सुरक्षा की मांग सहित प्रधानों के खिलाफ होने वाली पुलिस कार्यवाही पूरी जांचोपरांत ही किए जाने की मांग की है। रविवार को लखनऊ जाते समय प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर के आवास पर रुककर बताया कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है चुनावी रंजिश तथा चुनावी प्रतिद्वंद्धता के चलते तमाम कुत्सित षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। गाँवों में प्रतिद्वंद्धता के चलते तमाम कुत्सित प्रयास चल रहे हैं लोग प्रधानों की झूठी एफआईआर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजीपी को सभी ग्राम प्रधानों की ओर से सुरक्षा व झूठी एफआईआर की स्थिति में गुण दोष की निष्पक्ष जांच कराकर ही कार्यवाही करने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.