मैनपुरी, मई 4 -- भाजपा पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे एमएलसी मानवेंद्र सिंह और जिले के प्रभारी अनिल चौधरी ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशीबैठक में मुख्य बिंदु एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चल कर संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण अंग है। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार की जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा संगठन उतना ही मजबूत होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.