चुनावी रणनीति या निजी विचारों की अभिव्यक्ति? सोनिया गांधी की किताब पर एन राम ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव मंगलवार को रिलीज हुई है। द हिंदू के पूर्व एडिटर-इन-चीफ एन राम ने NDTV से बात करते हुए कहा कि यह किताब मुख्य रूप से गांधी परिवार के साथ उनकी निजी जिंदगी का बही-खाता है, लेकिन इसमें कई ऐसे राजनीतिक मुद्दे भी हैं जिनका असर भविष्य की राजनीति पर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह किताब 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं लिखी गई है। बता दें कि राम ने किताब रिलीज होने से पहले पढ़ी थी और सोनिया गांधी का इंटरव्यू भी लिया था। उन्होंने कहा कि किताब लिखते समय कई राजनीतिक बातें अपने-आप सामने आ गईं। इनमें भाजपा और आरएसएस के बारे में उनके विचार, लोगों की बेचैनी, 'वोट चोरी' के आरोप और संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने या खत्म करने की बात शामिल है। बातचीत के दौरान उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.