जौनपुर, मई 31 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी डंडों एवं चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को एबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जन कर लिया है। उक्त गांव निवासी मो. गुलाम रात्रि करीब साढ़े आठ नौपेड़वा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर जा रहे थे। आरोप है कि गुलाम हाईवे पर एक होटल के पहले बने ब्रेकर पर पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार गांव निवासी शमसी ने उन्हें रोक लिया। उसी दौरान बाइक से पीछे से पहुंचे राशिद, हमजा, माबिया, शमीर एवं साजिशकर्ता ग्राम प्रधान गुफरान ने लाठी डंडे एवं चाकू से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने ...