चंदौली, मार्च 15 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव में बीते शनिवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर घर पर दरवाजे पर पहुंचकर हवाई फायरिंग करने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश देने में जुटी है।क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसौली निवासी सूर्य प्रकाश यादव ने बीते शनिवार की देर रात समीपवर्ती गांव लालतापुर के रहने वाले कैलाश यादव के घर पर जाकर के गाली गलौच देते हुए असलहे से हवाई फायरिंग कर दिया। हवाई फायरिंग के बाद परिजन घर में दुबक गए। वही गांव में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग की गई है। पुलिस कैलाश यादव की तहरीर पर ब सौली गांव निवासी सूर्य प्रकाश यादव के खिलाफ मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.