औरैया, मार्च 18 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव हरनारायणपुर में चुनावी रंजिश के चलते मंदिर के भंडारे में खाना परोस रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरिया से मारपीट की। इसके बाद तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गांव निवासी अरबिन्द सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनका पुत्र अंकित और राजबीर सिंह मंदिर में चल रहे भंडारे में भोजन परोस रहे थे। तभी बिपिन उर्फ बाबू, दीपेन्द्र उर्फ दीपू, गौरव यादव, बल्ले यादव, करिया व अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर अंकित पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरिया से बेरहमी से पीटा और कहा कि चुनाव में सपोर्ट नहीं कर रहे हो, जिंदा नहीं छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.